सीता राम सीता राम सीताराम कहिये भजन (Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye)

Song Title: Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye Bhajan.

Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye

Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye

सीता राम सीता राम
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये।

यह भी पढ़े: तीन बाण के धारी


मुख में हो राम नाम
राम सेवा हाथ में,
तू अकेला नाहिं प्यारे
राम तेरे साथ में।
विधि का विधान जान
हानि लाभ सहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये॥

सीता राम सीता राम
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये।


किया अभिमान तो फिर
मान नहीं पायेगा,
होगा प्यारे वही जो
श्री रामजी को भायेगा।
फल आशा त्याग शुभ
कर्म करते रहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये॥

सीता राम सीता राम
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये।


Sitaram Sitaram Kahiye


ज़िन्दगी की डोर सौंप
हाथ दीनानाथ के,
महलों मे राखे चाहे
झोंपड़ी मे वास दे।
धन्यवाद निर्विवाद
राम राम कहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये॥

सीता राम सीता राम
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये।


आशा एक रामजी से
दूजी आशा छोड़ दे,
नाता एक रामजी से
दूजे नाते तोड़ दे।
साधु संग राम रंग
अंग अंग रंगिये,
काम रस त्याग प्यारे
राम रस पगिये॥

सीता राम सीता राम
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम
ताहि विधि रहिये।


॥ इति Sitaram Sitaram Kahiye Bhajan Lyrics in Hindi सम्पूर्ण॥

Also Read this: तुम प्रेम हो तुम प्रीत हो

Share it to someone:
Scroll to Top