शिवजी की आरती: ॐ जय शिव ओंकारा (Shiv Aarti Lyrics)

Aarti Title: ॐ जय शिव ओंकारा (Shiv Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi) स्वामी जय शिव ओंकारा।

Shiv Ji Ki Aarti
Shiv Ji Ki Aarti Lyrics

Shiv Aarti

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै, भाले शशिधारी ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

श्वेतांबर पीतांबर बाघंबर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

कर के मध्य कमंडल चक्र त्रिशूलधारी ।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामीसुख संपति पावे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा ।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा ।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला ।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नंदी ब्रह्मचारी ।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥

॥ इति Shiv Ji Ki Aarti in Hindi सम्पूर्ण॥

यह भी पढ़े: आरती करो शंकर की

यह भी पढ़े: काल की विकराल की करो रे मंगल आरती

यह भी पढ़े: महाशिवरात्रि कोट्स हिंदी मे

यह भी पढ़े: शिवरात्रि व महाशिवरात्रि भजन लिरिक्स

Share it to someone:
Scroll to Top