Social Sharing Buttons
Share

राम कहानी सुनो रे राम कहानी – भजन (Ram Kahani Suno Re Ram Kahani)

Bhajan: Ram Kahani Suno Re Ram Kahani Lyrics

Ram Kahani Suno Re Ram Kahani Lyrics

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
कहत सुनत आवे, कहत सुनत आवे,
अँखियों में पानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,

​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम॥

यह भी पढ़े: ओ मईया तैने का ठानी मन में


दशरथ के राज दुलारे,
कौशल्या की आँख के तारे, 
वे सूर्यवंश के सूरज,
वे रघुकुल के उजियारे,

राजीव नयन बोले,
राजीव नयन बोले,
मधु भरी बानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,

​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम॥


शिव धनुष भंग प्रभु करके,
ले आए सीता वर के, 
घर त्याग भए वनवासी,
पित की आज्ञा सर धरके, 

लखन सिया ले संग,
लखन सिया ले संग,
छोड़ी रजधानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,

​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम॥

Ram Kahani Suno Re Ram Kahani Bhajan Hindi Lyrics


खलभेष भिक्षु का धरके,
भिक्षा का आग्रह करके,
उस जनक सूता सीता को,
छल बल से ले गया हरके,

बड़ा दुःख पावे,
बड़ा दुःख पावे,
राजा राम जी की रानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,

​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम॥


श्री राम ने मोहे पठायो,
मैं राम दूत बन आयो, 
सीता माँ की सेवा में,
रघुवर को संदेसा लायो,

और संग लायो,
और संग लायो,
प्रभु मुद्रिका निशानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,

​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम॥


राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
कहत सुनत आवे,
कहत सुनत आवे,
अँखियों में पानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,

​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम॥

स्वर – श्री रविंद्र जी जैन।

यह भी पढ़े: ओ मुरख बन्दे क्या है रे जग मे तेरा

Scroll to Top